उत्तराखंडविकासनगर

विपुल जैन की राहुल गांधी से मुलाकात, पंचायती राज और मनरेगा पर हुई चर्चा

महेश रावत संवाददाता


जन एक्सप्रेस / विकासनगर:
 कांग्रेस नेता विपुल जैन ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान पंचायती राज व्यवस्था में सुधार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के प्रत्यक्ष चुनाव की मांग तथा उत्तराखंड में चल रहे मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के प्रत्यक्ष चुनाव की मांग

मुलाकात के दौरान विपुल जैन ने पंचायती राज व्यवस्था को अधिक लोकतांत्रिक और मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत के प्रत्यक्ष चुनाव कराने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव से पंचायती राज संस्थाओं में जनता की सीधी भागीदारी बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मनरेगा बचाओ अभियान का मुद्दा उठाया

विपुल जैन ने उत्तराखंड में चल रहे मनरेगा बचाओ अभियान की जानकारी भी राहुल गांधी को दी। उन्होंने मनरेगा योजना को मजबूत बनाए रखने और ग्रामीण मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात रखी।

बताया गया कि राहुल गांधी ने विपुल जैन की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सुझावों पर ध्यान दिया।

विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। विपुल जैन के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

विपुल जैन ने मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में सुधार और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की जरूरत है।

यह मुलाकात उत्तराखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button