उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किया चित्रकूट जिला पुस्तकालय का निरीक्षण

नीति आयोग की योजना से बने नवनिर्मित अभ्युदय कोचिंग हॉल का किया निरीक्षण, छात्रों को दी सिविल सेवा तैयारी के टिप्स — पुस्तकालय विस्तार, सफाई और सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नीति आयोग की योजना के अंतर्गत बने नवनिर्मित अभ्युदय कोचिंग हॉल का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बताया कि इस हॉल का निर्माण कुल लागत ₹31.88 लाख की लागत से किया गया है।निरीक्षण के दौरान हॉल में फर्नीचर और स्मार्ट टेलीविज़न लगाए गए पाए गए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान छात्र दीपक ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में Time Management पर सलाह मांगी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपयोगी सुझाव दिए और कहा कि चयन के बाद की कार्यप्रणाली की भी जानकारी रखना आवश्यक है।उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रत्येक दिन समाचार पत्रों का अध्ययन करें, ताकि देश-विदेश की घटनाओं से अवगत रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि उनका साक्षात्कार ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे देखकर छात्र तैयारी के उपयोगी सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय पुस्तकालय में नीति आयोग द्वारा संचालित Library Management System का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को पुस्तकों के निर्गमन और वापसी हेतु लगाई गई मशीन का परीक्षण किया गया, जो सही कार्यरत पाई गई।

पुस्तकालय में उपलब्ध 24 एंटीथेस्ट टैब के माध्यम से छात्र-छात्राएं शिक्षण कार्य कर रहे थे।छात्रों के सुझावों के आधार पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकारी अवकाश के दिनों में भी पुस्तकालय खोलने की व्यवस्था की जाए। बढ़ती संख्या को देखते हुए पुस्तकालय भवन के ऊपर दो मंज़िला विस्तार निर्माण हेतु बिल्डिंग स्टेबिलिटी टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए।पुस्तकालय परिसर को छात्रों के बैठने हेतु अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अधिशासी अभियंता को जल निकासी और मुख्य मार्ग से पुस्तकालय तक पहुंच मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पुस्तकालय में लगे सीसीटीवी कैमरे सही रूप से संचालित हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, शौचालय की साफ-सफाई असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button