उत्तर प्रदेशहाथरस

सिकंदरा राऊ में निकली भव्य एकता रैली, सांसद व एमएलसी समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़े के अवसर पर निकली एकता रैली में स्कूली बच्चों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने दिखाया उत्साह

जन एक्सप्रेस हाथरस /सिकंदरा राऊ।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़े के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे से सिकंदरा राऊ में भव्य एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनता का उत्साह देखते ही बनता था।कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सांसद अनूप प्रधान, सिकंदरा राऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।रैली में स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भव्य एकता रैली पंत चौराहे से शुरू होकर पुरदिलनगर रोड तक निकाली गई, जहां देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाने वाली इस रैली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभावना को और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button