उत्तर प्रदेशचित्रकूट

राजापुर में चोरी की घटना का खुलासा, शेष वांछित आरोपी गिरफ्तार

चोरी के जेवरात व सामान बरामद, थाना राजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस चित्रकूट।थाना राजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पराको में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल शेष वांछित आरोपी सुरेंद्र कुशवाहा निवासी समरिया, थाना सेमरिया, जिला रीवा (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के 01 नारियल, 02 पायल, 04 बिछिया, 01 बिस्कुट (सफेद धातु) तथा 02 नाक की कील (पीली धातु) बरामद की गईं। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर जय करन सिंह के पर्यवेक्षण में राजापुर थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

उल्लेखनीय है कि 1 जून 2025 को ग्राम पराको निवासी अजय कुमार पांडेय ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रात के समय छत पर सोने की वजह से नीचे का दरवाजा खुला रह गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर अलमारी में रखे जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की फुटेज भी मिली थी। मामले में मु0अ0सं0 135/25 धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम ने 18 जून 2025 को पहले ही तीन आरोपी— 1. राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिंस निवासी सेमरिया, रीवा (म.प्र.) 2. शिवबली उर्फ रामबली निषाद निवासी मन्कुवाँर, थाना मऊ, चित्रकूट 3. विनोद कुशवाहा निवासी देवरा, थाना धारकुंडी, सतना —को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज, 12 दिसंबर 2025 को पुलिस ने इस चोरी में शामिल चौथे और अंतिम आरोपी सुरेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button