उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

ब्लॉक प्रमुख को सैकड़ों लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जिले के मंगरौरा विकासखण्ड के ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन का जन्मदिन सदर बाजार स्थित उनके आवास ( गांधी निवास )पर शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें उपहार देते हुए उन्हें बधाई दी। ब्लाक प्रमुख के शुभचिंतकों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। चेयरमैन पट्टी अशोक जायसवाल, चेयरमैन कोहंडौर प्रतिनिधि किशन सोनी, अरुण प्रताप सिंह उर्फ विशाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन अपने मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ब्लॉक प्रमुख को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, प्रतिमाएं देते हुए माल्यार्पण कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित सम्मानित सदस्यों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अजय सिंह, महेंद्र पांडेय, विशाल सिंह, अमन सिंह, विकास सिंह, विपिन कुमार जायसवाल उर्फ सोनू, चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी, विनोद पांडेय, चेयरमैन पट्टी अशोक जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button