उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

यातायात सुधार को लेकर सख़्त एक्शन, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर चला अभियान

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख व व्यस्त इलाकों चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली तिराहा, सब्जी मंडी, सूतहट्टी से भंडारी मार्ग तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, ठेला-खोमचा तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटवाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में राहत मिल सके।

अभियान के दौरान हाईवे एवं शहर क्षेत्र में संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आगे व पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाया गया, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button