उत्तर प्रदेशकौशांबी

जिलाधिकारी ने सुषासन सप्ताह में ग्राम-पन्नोई में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं

गांव की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

जन एक्सप्रेस/कौशांबी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सुषासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर एवं गांव की समस्या, गांव में समाधान”अभियान के तहत आज ग्राम-पन्नोई में चौपाल आयोजित की। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना और आवास योजना से लाभ लेने की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से पूछा कि:अध्यापक समय पर विद्यालय आते हैं या नहीं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता बच्चों को पाठ्यपुस्तकें मिली या नहीं ग्रामवासियों ने बताया कि शिक्षक समय पर आते हैं और शिक्षण कार्य भी ठीक प्रकार से किया जा रहा है। साथ ही, ग्रामवासियों ने नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हैं।
शिक्षा गुणवत्ता एवं पशु चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से प्राथमिक विद्यालय में 19 पैरामीटर के तहत कार्यों और शिक्षा की गुणवत्ता का सत्यापन कराया। ग्रामवासियों से पशु चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कैम्प लगाकर पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को सेवाएं
जिलाधिकारी ने सूरसती, जगरानी, ज्योति देवी, श्रीनाथ, सुनीता देवी, रामकली, राजपति, राधेश्याम, उर्मिला देवी और पंकज कुमार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। बच्चों को शिक्षण सामग्री दी गई और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जल-जीवन मिशन की जानकारीमुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 68 लोग पात्र पाए गए हैं, जिन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाएगा।अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि जल-जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति जारी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने ग्रामवासियों को नजदीकी भरवारी धान क्रय केंद्र की जानकारी दी।
अधिकारियों की उपस्थितिइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button