नशा का मास्टरमाइंड नेपाल में गिरफ्तार
नेपाल पुलिस की कार्रवाई में नशा कारोबारी इरशाद अली सहित चार गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस।ठूठीबारी/महराजगंज।भारतीय से सटे पड़ोशी राष्ट्र नेपाल पुलिस व नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नशा कारोबारी और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सहित चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर नवलपरासी पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए के अनुमानित कीमत के अवैध नशीली इंजेक्शन की बड़ी, मोबाइल, नेपाली करेंसी, भारतीय और नेपाली नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने नशा कारोबारी इरशाद अली निवासी ठूठीबारी सहित चारों युवकों जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में सक्रिय ड्रग तस्करी में हड़कम मच गया है।मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी पुलिस प्रशासन व नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर नशीली इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद किया है। जिसमें डायजेपाम 2087 एम्पुल, फेनारगर्न 2091 एम्पुल, ब्यूफ्रेनॉरफिन 2014 एम्पुल, छह अदद मोबाइल फोन, भारतीय बाइक यूपी 56 बीई 5537 व लू 72 पा 2913 नेपाली बाइक और 40 हजार नकद रुपए के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान क्रमशः इरशाद अली निवासी ठूठीबारी राष्ट्र भारत, सहारेदीन अंसारी जोलाहा निवासी नेपाल, नवी रसूल निवासी नेपाल, कृष्ण चौधरी निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ के दौरान नशा कारोबारी और ड्रग्स तस्कर इरशाद अली ने बताया कि नशीली दवाओं की खेप भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल राष्ट्र लाकर अवैध बाजार में बेचने की योजना था।इस संबंध में प्रहरी निरीक्षक सोमदास ढकाल ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ भारतीय नागरिक सहित चार नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया गया है। औषधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
बरगदवा पुलिस ने इरशाद के विरुद्ध किया था कार्रवाई:
बीते वर्ष बरगदवा पुलिस, स्वाट टीम व 22वी बटालियन एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के समीप एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार यूपी 53 डीक्यू 1247 से भारी मात्रा में अवैध नशीली इंजेक्शन, एनआरएक्स रैपर के साथ इरशाद अली पुत्र स्व० आबिद अली निवासी सड़कहवा थाना ठूठीबारी व सन्नी जयसवाल पुत्र अजय जयसवाल निवासी नगरपंचायत पीपीगंज निवासी वार्ड संख्या तीन आजाद नगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया था।






