उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

सेवा, संवेदना और सक्रियता का उदाहरण बने अध्यक्ष प्रतिनिधि

कड़कड़ाती ठंड में अलाव बन रहे गरीबों और राहगीरों के लिए राहत का सहारा

जन एक्सप्रेस/महराजगंज:  शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बीच नगर पंचायत चौक क्षेत्र में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। भीषण ठंड से बचाव के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों एवं प्रमुख चौराहों पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, बुजुर्ग और राहगीरों को काफी राहत मिल रही है।
इस मानवीय व्यवस्था की खास बात यह है कि इसकी निगरानी स्वयं अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया द्वारा की जा रही है। किसी भी स्थान पर अलाव से संबंधित समस्या की सूचना मिलते ही वे तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करा रहे हैं, ताकि ठंड से बचाव की व्यवस्था में कहीं कोई कमी न रह जाए।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की है। लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में इस तरह की व्यवस्था न केवल राहत पहुंचाती है, बल्कि जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जमीनी सक्रियता को भी दर्शाती है। शीतलहर के इस दौर में नगर पंचायत चौक में किया जा रहा यह प्रयास जनहित के प्रति सजग प्रशासनिक सोच और सेवा भाव का प्रशंसनीय उदाहरण बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button