राष्ट्र को समर्पित रहा अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन – आर के सिंह पटेल
पूर्व प्रधानमंत्री की 101वीं जयंती पर चित्रकूट में श्रद्धांजलि सभा, विचारों को किया गया नमन

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर बांदा–चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महान राजनेता थे, जिनके व्यवहार, गरिमा और राष्ट्रीय हितों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारतीय राजनीति में एक मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा और उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है। उनका आचरण, वैचारिक दृढ़ता और देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प आज भी राजनीति के लिए आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, बल्कि आचरण से स्थापित होती है।पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की परिकल्पनाओं के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, हरि गोपाल मिश्रा, सुनील सिंह पटेल, लक्षण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को नमन






