एस आई आर अभियान के बाद, फर्जी वोटरों का नाम हुआ नदारद
जायज़ वोटरों का नाम हुआ शामिल-आशा रानी कबीर, अध्यक्ष नगर पंचायत कुरारा

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। कुरारा नगर में आने वाले गांवों के एस आई आर फार्म भरने के बाद, अब वोटरों को अपने नाम की जांच करने का 31 दिसम्बर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में मिलेगा मौका। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर ने बूथ संख्या 39, 41, 42 सहित 43 का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इन्टेंसिव रीवीजन) को और ज्यादा मजबूत बनाने की तरफ में एक जरुरी कदम है। भाजपा की जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते अध्यक्ष अपनी मजबूत टीम के साथ मिलकर तय कर रहीं हैं कि हर जायज़ मतदाता का नाम लिस्ट में शामिल हो, साथ ही लोकतंत्र की आधारशिला पहले से भी और ज्यादा मजबूत बने। निरीक्षण के दौरान पता चला कि एस आई आर अभियान से पहले बूथ संख्या 39 में मतदाताओं की तादाद 1015 थी, वही अभियान के दौरान जांच में पता चला कि 6 मतदाताओं की मौत हो चुकी है, वही 4 मतदाताओं का ट्रांसफर हो चुका है, जबकि जांच में एक मतदाता का नाम दो जगह पाया गया, वही 15 लोग नदारद मिले। जबकि एस आई आर कम्पलीट होने के बाद सही मायने में 989 वोटर सही पाये गये। इसी तरह बूथ संख्या-41में पहले अभियान से पहले 1229 वोटर थे, जबकि एस आई आर जांच के दौरान पता चला कि 30 वोटरों की मौत हो चुकी है। वही 89 वोटरों का ट्रांसफर हो चुका है, जबकि सात वोटरों का नाम दो जगह दर्ज पाया गया। वही 71 वोटर नदारद मिले। जबकि असली वोटरों की तादाद 1032 मिली है।






