भाजपा सरकार के राज में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से तंग आकर बड़ी तादाद में निषाद समाज के लोग समाजवादी में हुये शामिल

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। भाजपा सरकार में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से तंग आकर कुरारा में भाजपा को अलविदा कह कर बड़ी तादाद में निषाद समाज के लोग समाज वादी पार्टी में हुये शामिल। कुरारा निवासी निषाद समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही सभी ने भरोसा दिलाया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से पार्टी के भावी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी से जोरदार मेहनत करेंगे, और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी में शामिल होने वालों में खासतौर से रामकरण निषाद कुतुबपुर,रामजस निषाद सिमरा, पूरन निषाद, हिमांशु निषाद, अर्पित निषाद,बीनू निषाद,विवेक शंखवार, हुकुम सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीस खान, शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर, रामप्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर, जिला उपाध्यक्ष हरनारायण निषाद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष ने सभी को सदस्यता दिलाने में पूरा सहयोग किया।






