उत्तर प्रदेशहाथरस

मनरेगा की संरचना में हुआ बड़ा सुधार, भ्रष्टाचार पर लगी लगाम: बेबी रानी मौर्य

जन एक्सप्रेस/हाथरस।उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने हाथरस दौरे के दौरान मनरेगा योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में मनरेगा योजना में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार होता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने योजना के नाम के साथ-साथ उसकी पूरी संरचना में अहम सुधार किए हैं।
तकनीकी व्यवस्था से आई पारदर्शिता
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता लाने के लिए तकनीकी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। अब मजदूरों को मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि योजना का वास्तविक लाभ अब जरूरतमंद श्रमिकों तक पहुंच रहा है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
बेबी रानी मौर्य ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
दौरे में रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button