पनवाड़ी क्षेत्र में धड़ल्ले से किया जा रहा है मिट्टी का अवैध खनन

जन एक्सप्रेस/ महोबा: (अंजली धाकड़): पनवाड़ी क्षेत्र में खनन माफिया के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है मिट्टी खनन क्षेत्र वासियों के द्वारा कई बार उप जिला अधिकारी कुलपहाड़ को दूरभाष पर शिकायत की गई मगर प्रशासन के द्वारा अवैध मिट्टी खनन कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद बने हुए हैं एवं बेधड़क होकर सड़कों पर ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा मिट्टी खनन को अंजाम दिया जा रहा है लगातार मिट्टी अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन करवा करवाया जा रहा है इसके बाद भी जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते मिट्टी से भारी ओवरलोड ट्रैक्टर धड़ल्ले से फर्राटा भरते देखे जा रहे हैंपनवाड़ी पुलिस एवं उप जिला अधिकारी कुलपहाड़ को क्षेत्र वासियों द्वारा शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे मिट्टी का अवैध खनन चरम सीमा पर हो रहा है विभागीय अधिकारियों के द्वारा मिट्टी माफिया पर कोई कार्रवाई न करने से मिट्टी माफिया प्रतिदिन राजस्व को लाखों रुपए की क्षति पहुंचा कर स्वयं मालामाल हो रहे हैं मिट्टी माफियाओं के द्वारा प्रतिदिन 200 से लेकर 300 ट्राली मिट्टी की खुदाई की जा रही है एवं पूरे दिन थाने के सामने से ओवरलोड भरे ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती रहती हैं इसके बाद भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है वहीं आसपास के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि प्रदेश सरकार में सत्ताधारी नेताओं के सहयोग पर मिट्टी का अवैध खनन करवाया जा रहा है सत्ता पक्ष का दबाव होने के कारण मिट्टी माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है अब देखने वाली बात होगी क्या मिट्टी माफिया पर कार्रवाई होती या फिर ऐसे ही चलता रहेगा है*






