उत्तर प्रदेशहमीरपुर

पुलिस ने नौ जुआरियों को जुआं खेलते पैंतिस हजार 640 रुपये के साथ दबोचा

हमीरपुर,जन एक्स्प्रेस। मुस्कुरा पुलिस ने अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते नौ जुआरियों को पैंतिस हजार 640 रुपये के साथ धर दबोचा। पकड़े गये जुआरियों में 39 वर्षीय जाकिर मोहम्मद पुत्र मकबूल अहमद, 45 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र रामदास, 28 वर्षीय ऋषि पुत्र करन, 30 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र श्यामसुन्दर, 30 वर्षीय शिवराज पुत्र धर्मपाल, 28 वर्षीय कमतू पुत्र कन्धी, 40 वर्षीय पप्पू खान उर्फ महमूद पुत्र हरगोविन्द, 40 वर्षीय राशिद वेग पुत्र रोशन वेग सहित 50 वर्षीय गौरीशंकर साहू पुत्र कल्लू शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के पास से पैंतिस हजार 640 रुपये के साथ ही ताश के 52 पत्ते बरामद करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ मु०अ०सं० 24/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एस आई राजीव कुमार साहू,एस आई अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी,कांस्टेबल अनुज यादव, कांस्टेबल सौरभ पटेल, कांस्टेबल नीरज,कांस्टेबल प्रसून पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सहित हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button