कुरारा में मोरम के अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, पोकलैंड मशीन व 24 ट्रक जब्त
कुरारा में मोरम के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलैंड मशीन सहित स्कॉर्पियो-बुलेरो जब्त

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: मोरम के अवैध खनन पर हुआ एक्शन, टीम ने पोकलैण्ड मशीन के साथ ही, स्कार्पियो सहित बुलेरो को किया ज़प्त, जबकि पोकलैण्ड ड्राइवर राम बाबु उर्फ सुरजीत पुत्र देवराज को मौके से दबोच लिया गया। हालांकि मोरम का अवैध खनन कर रहे माफिया सरगना सहित पांच लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। बताया गया है कि कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर दरिया में मोरम का अवैध खनन होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने रात में ही मौके पर पहुँच कर मोरम का अवैध खनन कर रही पोकलैण्ड मशीन हुंडई-HYNDN 640JE००००621, जबकि स्कार्पियो यूपी 91वाई 2518,बुलेरो यूपी 91Q 6656 सहित मौके से ललपुरा थाने के मोराकांदर निवासी पोकलैण्ड चालक रामबाबू उर्फ सुरजीत पुत्र देवराज को धरदबोचा।
वही मोरम का अवैध खनन करा रहा ललपुरा का टीकापुर निवासी माफिया रघ्घू सिंह उर्फ राघवेंन्द्र सिंह पुत्र शिवशेर सिंह अपने पांच साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा। जबकि मौके से अवैध खनन में लिप्त पोकलैण्ड मशीन बेरी चौकी के सुपुर्दग की गई, वही स्कार्पियो और बुलेरो को कुरारा थाने की सुपुर्दगी में सौंपा गया। बताया गया है कि मौके पर मोरम का 344 घन मीटर अवैध खनन पाया गया है। इसके साथ ही मोरम का अवैध परिवहन करते 24 ट्रक पकड़े गये। जिसमें 19 ट्रकों से 9 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।






