उत्तर प्रदेशचित्रकूट

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय बने निरीक्षक, चित्रकूट पुलिस में पदोन्नति समारोह

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।चित्रकूट पुलिस में आज पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। दिनांक 6 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह द्वारा निरीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने के उपरांत शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत निरीक्षक को बधाई दी और मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पदोन्नति की खुशी में उनका मुंह मीठा कराया गया।कार्यक्रम में वाचक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी सोशल मीडिया सेल विनोद कुमार राय, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र अनुपमा तिवारी सहित कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवपदोन्नत निरीक्षक अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button