उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: आबकारी विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध नेपाली देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। टीम ने एक युवक को 360 शीशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार की रात आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव भारत नेपाल सरहद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान बीओपी शीतलापुर के हंसराज अपनी टीम के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रेंगहिया पोस्ट के पीछे से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है।
सूचना पर विश्वास करते हुए संयुक्त गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी दी। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से नो-मैन्स लैंड पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। टीम ने उसे मौके पर रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से तीन बोरियों में 12 पेटियों में कुल 360 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार (19) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी धमऊर कुटी टोला, थाना निचलौल के रूप में हुई है। टीम ने मौके पर ही शराब को संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत जब्त कर लिया गया तथा प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की है।
आबकारी विभाग इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button