उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

महोबा ARTO दफ्तर के बाहर पीड़ित का आरोप: बिना वजह चालान, ओवरलोड वाहनों पर नहीं कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/महोबा जिले के Regional Transport Office (ARTO) कार्यालय के बाहर एक पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए परिवहन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित का कहना है कि उसे बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रताड़ित किया गया और अनावश्यक रूप से चालान काट दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि जहां ओवरलोड ट्रकों और बड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती, वहीं आम और खाली गाड़ियों को निशाना बनाया जाता है।

इस घटना के बाद जिले में परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button