उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

तनाव और काम के प्रेशर में नगर पालिका ईओ हुए कार्यालय में बेहोश,हायर सेंटर रेफर

जन एक्सप्रेस/हरदोई: शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी राजनैतिक दवाब और काम के बढ़ते बोझ के कारण बुधवार को दोपहर बारह बजे अपने कार्यालय में बेहोश हो गए। जिससे वहां अपना तफरी मच गई। आनन फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारा आउटसोर्सिंग ठेके की सभी फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। जिससे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन रुक गया वेतन न मिलने से नाराज होकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी जिससे अधिशासी अधिकारी की काफी किरकिरी हुई। नगर में गंदगी का साम्राज्य फैल गया 8 दिन बाद गुरुवार को 2 महीने का वेतन देने का आश्वासन देने के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी। शनिवार को कर्मियों और नगर पालिका प्रशासन के मध्य हुई वार्ता में ई ओ ने गुरुवार को हर हाल में दो माह का वेतन देने का लिखित समझौता कर हड़ताल को समाप्त करवाया था। सोमवार को नगर पालिका की आउटसोर्सिंग ठेकेदारों को हाई कोर्ट ने यथास्थित बनाये रखने के आदेश दिए । और 15 दिन के अंदर अधिशासी अधिकारी को अपना जवाब दाखिल करने का हाईकोर्ट ने निर्देश दिया। पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन दिए जाने को लेकर पालिका ईओ पर काफ़ी प्रेशर था। वह बुधवार को अपने कार्यालय में कार्य देख रहे थे दोपहर बारह बजे उन्हें अचानक बेहोशी आ गयी। नगर पालिका के कर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर हरदोई रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button