उत्तर प्रदेशचित्रकूट

देवारी पुलिया फायरिंग कांड का खुलासा: सरधुवा पुलिस ने आरोपी को तमंचा-कारतूस समेत दबोचा

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चित्रकूट पुलिस को अहम सफलता मिली है। चित्रकूट पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरधुवा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नथन सिंह पुत्र बड़कू निवासी देवारी, थाना सरधुवा को गिरफ्तार किया।दिनांक 03 मार्च 2026 को वादी शिवा पुत्र रामप्रकाश निवासी बरहर पुरवा मजरा सुरवल ने थाना सरधुवा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि देवारी पुलिया के पास आरोपी नथन सिंह ने अवैध असलहे से उन पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इस संबंध में थाना सरधुवा में मुकदमा संख्या 34/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी04 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अजहर जमाल व टीम ने ग्राम जालंधर पुरवा जाने वाली सड़क के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button