:जौनपुरउत्तर प्रदेश

होली पर चाक-चौबंद रही जौनपुर प्रशासन: डीएम-एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/जौनपुर। होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जौनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।डीएम और एसएसपी ने यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की और आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त प्रबंध करने को कहा। अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button