उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में रंग खेलकर नदी में नहाने गए किसान की डूबकर मौत

जन एक्सप्रेस/हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में होली के दिन नदी में नहाने गए एक किसान की डूबकर मौत हो गई। करीब 20 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार को गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार उधरनपुर गांव निवासी रामबक्स का लगभग 40 वर्षीय पुत्र राम सिंह बुधवार को होली खेलने के बाद दोपहर को अपने 12 वर्षीय बेटे अनुराग के साथ गांव के पास नदी में नहाने के लिए गया था।बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक राम सिंह का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में डूब गया।

घटना को देखकर बेटा अनुराग ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।जानकारी मिलते ही परिजनो ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद गुरुवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राम सिंह का शव नदी से बरामद कर लिया।सूचना मिलने पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राम सिंह की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button