उत्तर प्रदेशचित्रकूट

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान पकड़ा

मानिकपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट/मानिकपुर :जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक हरीसिंह और उनकी टीम रात्रि गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान राज उर्फ लालबहादुर कोल पुत्र स्वर्गीय जगजीवन कोल निवासी ग्राम मुरकटा मजरा ऊंचाडीह थाना मानिकपुर, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना मानिकपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button