UPPOLICEआजमगढ़उत्तर प्रदेश

चोरी की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व उपकरण बरामद

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़ । दिनांक 23.12.2025 को प्रार्थी गौतम रावत पुत्र छागुर रावत निवासी वार्ड नं0 7 जहांगीर नगर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पान की दुकान वार्ड नं0 9 शास्त्री नगर में स्थित है। दिनांक 22/12/2025 की रात्रि में दुकान बंद कर घर चले गए थे। दिनांक 23/12/2025 को प्रातः लगभग 06:30 बजे दुकान पर पहुंचने पर देखा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर लगभग 15,000 रुपये का सामान एवं 23,000 रुपये नगद चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 548/25 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।

आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 तुषार त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्तों 01. बीरबल चौहान पुत्र कतवारू चौहान निवासी अभयचंद्र पट्टी थाना बक्सा जनपद जौनपुर 02. सोनू चौहान पुत्र चंद्रपाल चौहान निवासी अभयचंद्र पट्टी थाना बक्सा जनपद जौनपुर 03. किशन यादव पुत्र सेवक यादव निवासी सरायवीरू मड़ईया थाना केराकत जनपद जौनपुर 04. शनि यादव पुत्र मुंशीलाल यादव निवासी ग्राम हकारिपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर को लखराव पोखरा से समय लगभग 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद आरी, एक अदद रम्मा एवं चोरी के 2,100/- रुपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button