उत्तर प्रदेशमड़ियाहूंराज्य खबरें

मड़ियाहूं तहसील में सरकारी शुल्क से अधिक वसूली पर विवाद

जन एक्सप्रेस/मड़ियाहूं: तहसील में सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। तहसील परिसर स्थित खतौनी घर में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने की शिकायत मिल रही है। जानकारी के अनुसार, खतौनी की प्रति के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ₹15 है, लेकिन आम लोगों से ₹20 प्रति पेज वसूला जा रहा है। यह अतिरिक्त वसूली खुलेआम की जा रही है, जिससे तहसील आने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि यह कार्यालय एसडीएम कार्यालय के paas में स्थित है, इसके बावजूद इस तरह की वसूली पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। जब इस संबंध में वहां मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर से सवाल किया गया तो उसने साफ तौर पर कहा कि “यही रेट है, पेज के हिसाब से लिया जाता है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के बिना संभव नहीं है।

अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी दर तय है, तो अतिरिक्त वसूली किस आधार पर की जा रही है? प्रशासन यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं करता है, तो यह तहसील प्रशासन की व्यवस्था पर अविश्वास को और बढ़ावा दे रहा है।

जब इस संबंध में उपजिलाधिकारी मडियाहू नवीन कुमार से बात की गई तो तो उनका चौका देने वाला जवाब सामने आया उन्होंने कहा कि मुझे इसकी किसी प्रकार की कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिली है प्रार्थना पत्र मिलने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button