उत्तर प्रदेशहरदोई

उमरौली में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रात्रि चौपाल कर सुनी समस्याएं, किया पौधरोपण

जन एक्सप्रेस / हरदोई:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हरदोई जिले में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के विकास खण्ड टोडरपुर की ग्राम पंचायत उमरौली में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी ने की।

रात्रि चौपाल के दौरान राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और लोगों को जागरूक किया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्याम बाबू त्रिवेदी, पीडी ए के मौर्या, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसटीओ राम प्रकाश, बीडीओ अरविंद राजपूत, नायब तहसीलदार प्रणव पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है और इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। वृक्षों के महत्व को बताते हुए उन्होंने लोगों से हरित वातावरण बनाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button