हाथरस: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालक अथर्वा शर्मा को सकुशल बरामद किया

जन एक्सप्रेस / हाथरस: कोतवाली सदर क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय बालक अथर्वा शर्मा को हाथरस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से परिवार ने राहत की सांस ली।
ट्यूशन से घर नहीं लौटा था बालक
जानकारी के अनुसार, चामड़ गेट निवासी पूजा शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र अथर्वा शर्मा ट्यूशन से घर वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली सदर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीवी कैमरों से मिली सफलता
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर बालक की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद अथर्वा शर्मा को सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
चौकी प्रभारी की त्वरित कार्रवाई
चामड़ गेट चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित बरामद किया। परिजनों ने हाथरस पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।






