उत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 150 वाहनों के चालान, 16 वाहन सीज

जन एक्सप्रेस/हाथरस :- हाथरस में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कोतवाली नगर और हाथरस गेट थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, सीट बेल्ट न लगाने, गलत नंबर प्लेट लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस ने कुल 150 वाहनों के चालान किए, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 16 वाहनों को सीज कर दिया।

संदिग्ध व्यक्तियों की भी हुई जांच

वाहन चेकिंग के साथ-साथ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की भी गहन जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button