उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में रीना शुक्ला अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश सचिव मनोनीत

 

संवाददाता : बीजी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रीना शुक्ला को संगठन की उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

रीना शुक्ला लंबे समय से संगठन के माध्यम से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर रीना शुक्ला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला सशक्तिकरण और समाजहित के कार्यों को और अधिक गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button