सतीश महाना मुर्दाबाद के लगाए नारे,पुलिस ने हिरासत मे लिया।
कांग्रेसियों ने थाना घेरा
रिपोर्ट- अमन तिवारी
कानपुर/ चकेरी के रामादेवी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान, चेतना सम्मलेन के बाद सम्पन्न होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता व पूर्व महाराजपुर विधानसभा से प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान पैदल नंगे पैर अयोध्या की तरफ कूचं करने जा रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना जैसे ही चकेरी पुलिस को लगी तो उनके हाथ पैर फूल गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हरजेंदर नगर चौराहे पर रोक लिया। उसके बाद चकेरी पुलिस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मराज सिंह चौहान को जीप में भरकर चकेरी थाने लेकर आई। जिसके बाद कोंग्रेसी कार्यकर्ता चकेरी थाने पहुंचे और ज़मीन पर बैठने के बाद धरना देते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये और हंगामा करने लगे।

नंगे पैर अयोध्या निकले धर्मराज सिंह पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक सतीश महाना के बयान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कांग्रेस के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान रामादेवी स्थित एक गेस्ट हाउस में क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सतीश महाना को आगामी चुनाव में वोट न देने की शपथ ली। इससे पहले 17 अगस्त को सतीश महाना के बयान के विरोध में धर्मराज सिंह चौहान ने रामादेवी चौराहे पर प्रदर्शन का प्रयास किया था। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। मौके पर पहुंची चकेरी थाना पुलिस ने धर्मराज सिंह चौहान को हिरासत में ले लिया था। पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान धर्मराज सिंह चौहान ने शपथ ली थी, कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक वह नंगे पैर रहेंगे। उन्होंने ऐलान किया था कि 16 अगस्त तक इस्तीफा नहीं होने पर वह अपने समर्थकों के साथ नंगे पैर अयोध्या जाएंगे, रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से सतीश महाना को वोट न देने की अपील करेंगे।

रविवार को क्षत्रिय महासम्मेलन समाप्त होने के बाद धर्मराज सिंह चौहान अपने साथियों के साथ नंगे पैर अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुए। हरजिंदर नगर चौराहे पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चकेरी थाने पहुंचाया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने धर्मराज सिंह चौहान को समझा-बुझाकर रिहा कर दिया। रिहाई के बाद धर्मराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि उनके पास कार्यक्रम की अनुमति थी, इसके बावजूद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के इशारे पर हिरासत में लिया गया। धर्मराज सिंह चौहान ने कहा कि सतीश महाना के बयान के विरोध में उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्षत्रिय महासम्मेलन, वोट न देने की शपथ और नंगे पैर अयोध्या यात्रा के ऐलान से कानपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।






