UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

हरदोई के हरपालपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत पुलिस टीम ने जूनियर विद्यालय कैखाई में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया।

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस टीम ने जूनियर विद्यालय कैखाई पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस टीम ने बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1930, 1076, 112 व 181 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा किसी भी असहज स्थिति में तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस कर्मियों ने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को सुरक्षित करने की कार्रवाई समय रहते की जा सके।

जागरूकता कार्यक्रम में थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा, संध्या, हेमा तथा आरक्षी नेत्रपाल मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बच्चों से साइबर सुरक्षा और महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सावधानियों को अपने परिवार व आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button