उत्तर प्रदेशचित्रकूट

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया चित्रकूट, रामघाट पर रोशन हुए 21 हजार दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ जिलेभर में लगभग 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लाभान्वित परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। वहीं चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट पर लगभग 10 हजार दीपों से विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से रामघाट का नजारा देखते ही बना।जनपद के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के साथ ही 10 प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए और अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामपाल प्रजापति, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण यादव, जिला महामंत्री डॉ. अश्वनी अवस्थी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरो मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button