उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंसुल्तानपुर

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने आयोजित की आयुष चौपाल

ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अब्दुल बारी के निर्देशन में ग्राम सभा कौहार अमेठी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कौहर में आयुष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

जन एक्सप्रेस। सुल्तानपुर :- ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अब्दुल बारी के निर्देशन में ग्राम सभा कौहार अमेठी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कौहर में आयुष चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आयुर्वेद के विषय पर चर्चा की गई।इसकी थीम स्वास्थ्य कल के लिए आयुर्वेद प्रभारी डा अनामिका श्रीवास्तव ने आयुर्वेद औषधि के बारे में चौपाल में चर्चा की तथा योग प्रशिक्षक राजेश कुमार दुबे ने योग के बारे में बताया।

योग के अंतर्गत आसन,प्राणायाम के बारे में वर्णन किया गया और बताया गया कि मोटापा, मधुमेह, संधिवात को कम करने के लिए पदस्थासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन ,सेतुबंध आसन,मंडूकासन, कपालभाति अनुलोम विलोम से शारीरिक शोधन में लाभ मिलता है। चौपाल में योग सहायक राजमोहन, विनोद कुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button