उत्तर प्रदेश

सीडीओ के खिलाफ निलंबित पीडी ने खोला मोर्चा, बोले-कोर्ट जाऊंगा

जन एक्सप्रेस/ सुल्तानपुर : सुल्तानपुर-मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह के खिलाफ निलंबित परियोजना निदेशक (पीडी) अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया है। एक संस्थान के पत्रकार से मोबाइल पर बातचीत में निलंबित पीडी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मेरा निलंबन सीडीओ के षड्यंत्र से हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बड़ा प्रदेश में कोई नहीं होता और उनका आदेश है कि 3 साल से अधिक एक पटल पर कोई बाबू नहीं रहेगा। हर तीन साल बाद बाबुओं का पटल परिवर्तन होना चाहिए, लेकिन यहां कुछ बाबू ऐसे हैं जो 8-8 साल से जमे हैं। मेरे कार्यकाल में भी एक बाबू 8 साल से जमा हुआ था और वह मेरे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहा था। जिसकी जांच पड़ताल के लिए हमने डीएम से मांग की थी।

कौन कहे उनकी जांच करने की, हमारे खिलाफ ही शासन को रिपोर्ट सीडीओ के कहने से प्रेषित कर दी गई। जिस पर शासन द्वारा मुझे बिना किसी कारण के निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हम बैठेंगे नहीं, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और सच्चाई को सामने उजागर करेंगे।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई है, डीएम के आदेश पर शासन को रिपोर्ट प्रेषित हुई थी और शासन के द्वारा कार्रवाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button