नवागत डीएम ने पहले दिन की जनसुनवाई, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। जन सुनवाई मे आज कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






