UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम ने प्रेसवार्ता में कहा- वह सभी कार्यों और समस्याओं को समझ रहे, जल्द ही व्यवस्थाओं में नज़र आएगा बदलाव

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोईनवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन को अन्य स्रोतों के साथ ही मीडिया के माध्यम से भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं, जिनसे जनसमस्याओं और विभागीय समस्याओं के निस्तारण में मदद मिलती है। शासन की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताएं हैं और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।2014 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पांडे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में पत्रकारों से परिचयात्मक वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यक्रमों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है

निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों और आगामी चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर डीएम ने कहा कि निर्वाचन ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं। इसलिए चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।पत्रकारों ने शहर की खराब सड़कों, जलभराव, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं तथा नगर में अतिक्रमण समेत कई समस्याओं की ओर डीएम का ध्यान आकर्षित किया। इस पर उन्होंने कहा कि हरदोई आए हुए उन्हें अभी केवल तीन दिन हुए हैं। वह सभी कार्यों और समस्याओं को समझ रहे हैं। जल्द ही व्यवस्थाओं में बदलाव नजर आएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button