सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयोजन में तहसील स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 11 प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया, जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरपालपुर, विजय शंकर इंटर कॉलेज हरपालपुर, ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज हरपालपुर और जनता इंटर कॉलेज पुरसौली समेत क्षेत्र के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में विजय शंकर इंटर कॉलेज हरपालपुर की छात्रा अनामिका यादव ने प्रथम, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया की प्रियंका पाल ने द्वितीय तथा जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरपालपुर की यशी द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में अफीफा ने प्रथम, जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरपालपुर की अनन्या सिंह ने द्वितीय तथा सेंट लॉरेंस इंटर कॉलेज श्रीमऊ की छात्रा अवंतिका सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज भदोरिया, प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाल, अमित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






