उत्तर प्रदेशहरदोई

गांधी जयंती पर एसडीएम शिवानी सिंह ने किया ध्वजारोहण

जन एक्सप्रेस/हरदोई : सवायजपुर तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शिवानी सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर एसडीएम शिवानी सिंह ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। उनके बताए सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस दौरान नायब तहसीलदार राजेश पटेल सहित तहसील के राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button