जनपद मे गांधी जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन
जनपद मे गांधी जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये

जिला संवादाता – बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई : डीएम राहुल पाण्डेय ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन के सामने स्थित गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कया। इस अवसर पर जे.के. पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वच्छाग्रहियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे गांधी जी के जीवन सघर्ष, उनकी देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला, तथा सभी को प्रेरित किया कि इन महान विभूतियों के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन मे आत्मसात करे।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।






