कायस्थ महासभा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर किया माल्यार्पण

जिला संवादाता – वैभव श्रीवास्तव
जन एक्सप्रेस/फतेहपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फतेहपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। सिविल लाइन्स स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित जनों ने महात्मा गांधी अमर रहें, शास्त्री जी अमर रहें, वन्देमातरम, भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के उद्घोष से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, महेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव एड., सत्येंद्र श्रीवास्तव एड., कैप्टन लाल जी श्रीवास्तव, यतीश रायजादा, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश राजन, राकेश कुमार, महासचिव सुरेश कुमार, डॉ. नवनीत श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव अभिनव श्रीवास्तव, कौशल कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, देवेंद्र, संदीप, आकाश, ऋतुराज निगम, शिवांकन श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे।






