:जौनपुरउत्तर प्रदेशशाहगंज.

देवरिया में गरजे शिक्षणेत्तर संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष, बजा डंका

प्रदेश भर में हुई नीरज सिंह की नेतृत्व क्षमता की सराहना

जन एक्सप्रेस /शाहगंज :- जनपद देवरिया में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की क्रांतिकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिले का डंका उस समय बज उठा, जब जौनपुर के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने अपना उद्बोधन दिया। संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हित में दिए गए उनके ओजस्वी वक्तव्य से पूरे प्रदेश से आए पदाधिकारियों और कर्मचारियों में जोश भर गया, जिसकी चारों तरफ जमकर सराहना हुई।

समिति की बैठक के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री श्री संजय पुंडीर जी की गरिमामयीत उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह एवं जनपदीय कार्यकारिणी गठन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान लगातार चार वर्षों से संगठन को मजबूत करने वाले देवरिया जिलाध्यक्ष श्री राजन पांडेय जी को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पूरे सम्मेलन में जौनपुर इकाई अपनी संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर चर्चा का विषय बनी रही। वक्ताओं की कड़ी में जिला मंत्री श्री उमेश चंद दुबे एवं उपाध्यक्ष श्री मोनू सिंह ने भी संगठन के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा, जिसकी प्रदेश नेतृत्व ने मुक्त कंठ से सराहना की। प्रदेश नेतृत्व ने श्री नीरज सिंह जी की कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने की जुझारू छवि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही नेतृत्व के कारण आज जौनपुर शिक्षणेत्तर संघ प्रदेश में एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसके पूर्व जिला इकाई का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button