देश

शिंदे सरकार से रामदास अठावले की मांग

राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर अब राजनीति तेज होते दिखाई दे रही है। इन सब के बीच केंद्र में भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिंदे सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। रामदास अठावले ने साफ तौर पर कहा है कि हमें एक राज्यपाल कोटे से मनोनीत विधायक और सरकार में एक मंत्री पद मिले। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यपाल कोटे से 12 विधायकों को नियुक्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 से ज्यादा शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी। इसके बाद महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई।

भाजपा ने एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों को अपना समर्थन दिया। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं जबकि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रामदास अठावले महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में वह अपने परिवार के साथ पुणे के एक पूजा पंडाल में पहुंचे थे और बप्पा की आरती की थी। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने महाराष्ट्र के शिंदे और भाजपा सरकार से एक नई मांगे कर दी। रामदास अठावले की यह बात कहीं ना कहीं भाजपा और शिंदे सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

अठावले ने अपने बयान में कहा कि भले ही हम बड़ी पार्टी नहीं हैं, लेकिन हम जिसके साथ खड़े हो जाते हैं, वह पार्टी मजबूत हो जाती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम कांग्रेस और एनसीपी के साथ थे, वे मजबूत हुए। अब हम बीजेपी के साथ हैं। भाजपा की ताकत बढ़ी है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की महागठबंधन की सरकार है। ऐसे में उनकी पार्टी को राज्यपाल कोटे से एक विधायक और शिंदे सरकार में एक मंत्री पद मिलना चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button