देश

AAP ने पत्र लिखकर मांगी थी सुरक्षा!

गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। लेकिन केजरीवाल और पुलिस के  बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया। प्रचार के लिए ऑटो से जा रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस की तरफ से सुरक्षा का हवाला देते हुए रोका गया। इसी दौरान बहस हो गई। पूरे मामले का वीडियो खुद गुजरात आप ईकाई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेय़र किया है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि आप मुझे कैद कर रहे हैं। मैं जनता का आदमी हूं। हमें सुरक्षा नहीं चाहिेए।

सीएम केजरीवाल ने पुलिस से कहा कि क्या सुरक्षा देंगे आप, मुझे सुरक्षा नहीं दे पाने की बात करना अपने आप में आपके लिए धब्बा है। आपको शर्म आनी चाहिए। इस दौरान पुलिस के अधिकारी की तरफ से प्रोटोकॉल की बात कही गई। हालांकि बाद में केजरीवाल ऑटो में बैठकर रवाना हो गए। जिसके बाद आप के ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया कि बीजेपी की गुजरात पुलिस के घंटों रोकने के बाद भी, अरविंद केजरीवाल ऑटो ड्राइवर के साथ उनके घर डिनर करने के लिए रवाना।

आप ने पत्र लिख पुलिस से खुद मांगी थी सुरक्षा!

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और गुजरात पुलिस के बीच की नोकझोंक के बीच आपको  बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे को लेकर बीते दिनों उन पर हमला होने की आशंका जताते हुए पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी। गुजरात पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों लिए गुजरात का दौरा करने वाले हैं।  पत्र में कहा गया था कि भाजपा के सरगनाओं ने अरविंद केजरीवाल के आवास पर हिंसक हमला किया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button