देश
बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए संसद भवन की नई इमारत का नाम
देश में नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इन सबके बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक नई मांग कर दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने साफ तौर पर कहा है कि संसद भवन की नई इमारत का नाम संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर हो। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि संसद भवन की नई इमारत का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। संसद संविधान पर चलती है इसलिए उस भवन का नाम बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में भी जो नई विधानसभा की इमारत बनाई जा रही है उसका नाम भी बाबासहेब अंबेडकर के नाम रखने की अपील हम तेलंगाना सरकार से करते हैं।






