देश
भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने की तस्करी की कोशिश नाकाम
भारत के बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर से सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। पंजाब के अमृतसर की भारत- पाकिस्तान सीमा के नजदीक धानवकला नाम के गांव में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान सोमवार (19 सितंबर 2022) तड़के 3.30 बजे के लगभग एक संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने के बाद पूरा हुआ। इस दौरान बीएसएफ ने तीन पैकेट हिरोइन, एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ राउंड फायर (गोलियां) जब्त किए।






