वायरल

अपराध के खिलाफ योगी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

हर प्रदेश और हर जिले से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी की खबर आती है। सरकारें कड़े एक्शन का दावा तो करती हैं, लेकिन कुछ खास बदलाव दिखाई नहीं देता। लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र महिलाओं के लिए खास रहा। योगी सरकार ने सदन नमें सीआरपीसी संशोधन विधेयक पेश किया। जिसके बाद अब गंभीर महिला अपराधों में अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी। सरकार ने गंभीर आरोपों में जमानत के प्रावधान को खत्म कर दिए हैं। बीते दिनों महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के बाद इस कदम को बड़े एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यौन उत्पीड़न से संबंधित अपराधों के अलावा, गैंगस्टर एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और मृत्युदंड का प्रावधान रखने वाले अभियुक्तों को अदालतों से अंतरिम राहत के रूप में अग्रिम जमानत नहीं लेने दिया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, इस संशोधन का उद्देश्य अग्रिम जमानत के प्रावधान के संबंध में सीआरपीसी की धारा 438 में संशोधन करना है

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button