देश
अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस की अपनी लड़ाई
कांग्रेस में अध्यक्ष पद की खोज और इसको लेकर जारी अटकलों का दौर लगातार जारी है। पहले अशोक गहलोत की तरफ इनकार, फिर दिग्विजय की एंट्री के बाद नाटकीय मोड़ में आज अचानक से मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए। फिर आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक ने किया था। इस बीच, दिग्विजय सिंह, जो पहले कांग्रेस के शीर्ष पद की दौड़ में थे, उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और इसके बजाय अपने वरिष्ठ मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करेंगे।






