देश
सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश
भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।






