खेल
10 स्पिन गेंदबाजों पर होगी सबकी निगाहें
टी-20 विश्व कप 2022 में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ ही टी20 विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी। यह मुकाबले टॉप 12 की टीमों के बीच खेले जाएंगे। भारत को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जा रहा है। ऐसे में वहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। हालांकि, यह बात भी सच है कि स्पिनर्स के लिए भी इस बार विकेट में संभावनाएं दिखाई दे रही है। यही कारण है कि स्पिनर्स को लेकर भी कई टीमों ने बड़ा दांव लगाया है। आज हम आपको ऐसे 10 स्पिनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर टी-20 विश्वकप में सबकी निगाहें होंगी।






